पाबनी गांव में छात्राओं ने बस सुविधा को लेकर किया सड़क जाम, मौके पर पहुंचकर आर्यन गुर्जर ने उठाई आवाज
यमुनानगर जिले के पावनी गांव में बस सुविधा की समस्या से परेशान छात्राओं एवं ग्रामीण बहनों ने आज सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। छात्राओं का कहना था कि पर्याप्त बस सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें स्कूल-कॉलेज आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मिलते ही रोडवेज कर्मचारी एवं संबंधित थाना प्रभारी (SHO) मौके पर पहुंचे और छात्राओं की समस्याओं को सुना। इसी दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आर्यन गुर्जर भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं की मांग को मजबूती से प्रशासन के सामने रखा।
मौके पर अधिकारियों द्वारा छात्राओं की बस संबंधी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त किया गया।