सारठ: मधुपुर मार्ग पर डुमरिया के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से टोटो सवार 6 लोग घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
सारठ-मधुपुर मार्ग पर डुमरिया के पास रविवार सुबह 10 बजे स्कॉर्पियो की टक्कर से टोटो में सवार 2 महिला,1 बच्चा समेत 6 लोग घायल हो गए। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया व स्कॉर्पियो को जप्त कर घटना की छानबीन कर रही है। मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को लगने वाली सिमरामोड़ हाट को लेकर मवेशी का आना-जाना रहता है, घटनाएं घटती रहती है