चूरू: कलेक्ट्रेट में आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, चूरू महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई
Churu, Churu | Feb 17, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आवश्यक सेवाओं व बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में चर्चा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला कलक्टर सुराणा ने इस दौरान चूरू महोत्सव के आयोजन की तैयारी को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चूरू महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से हो। समस्त अधिकारी, कर्मचारी समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां सुनिश्चित करें।