चूरू: गांव इंद्रपुरा में अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने के मामले में डॉ बीआर अंबेडकर संघ ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Feb 17, 2025 चूरू के दुधवाखारा थाना अंतर्गत गांव इंद्रपुरा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नही हुई है। चूरू के डॉ0 बीआर अंबेडकर संघ ने सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।