घाटमपुर: माधवबाग के पास कार व डंपर की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत,तीन की हुई मौत,दो गंभीर रूप से घायल,रेफर ,शवों को भेजा PM हाउस
बिधनू थाना क्षेत्र के माधवबाग के पास कार व डंपर की आमने सामने भिड़ंत हो गई।हादसे में कार में सवार तीन की मौत हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने घायलों बिधनू सीएचसी पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों का उपचार कर दो को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।