खरगापुर: खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया पैदल भ्रमण, असामाजिक तत्वों पर रखी गई नज़र, गुंडा बदमाशों को किया चेक
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल भ्रमण किया गया और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। पुलिस द्वारा 25 गुंडा 18 निगरानी बदमाश 8 पूर्व में चोरी के अपराधों में पकड़े गए चोरों को चेक किया गया और कार्यवाही की गई।