छौड़ाही: थाने के नारायणपीपर गांव में रविवार दोपहर तीन बजे घर में अकेले रह रहे अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे पर मिला
थाने के नारायण पीपर गांव में घर में अकेले रह रहे अधेड़ व्यक्ति का शव सोमवार को घर के अंदर फंदे से लटकता पाया गया। मृतक का पहचान गांव के उपेंद्र साह का पुत्र कैलाश साह के रूप में हुई है। बताया गया कि वार्ड नंबर 12 निवासी कैलाश साह के पत्नी की मौत हो चुकी थी। एक पुत्र बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा था। घर में वह अकेले ही रहा करता था।