छौड़ाही: पुलिस ने गौरीडीह-हसनपुर सड़क पर खड़े हाइवा ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बरामद
पुलिस ने थाना क्षेत्र के गौरीडीह - हसनपुर सड़क पर खड़ी एक हाईवा ट्रक से भारी मात्रा में गुरूवार सुबह लगभग 8 बजे में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद 603 लीटर अवैध विदेशी शराब अंपायर ब्लू व रॉयल स्टैग ब्रांड का बताया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि उक्त पथ में गौरीडीह स्कूल के पास एक हाईवा ट्रक से शराब डिलीवर होने की गुप्त सूचना मिली थी।