छौड़ाही: बखड्डा मोजे में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान, सरकारी जमीन पर बने 6 घर तोड़े
सरकारी जमीन का अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आंचल प्रशासन में कार्रवाई शुरू कर दी है। अंचलाधिकारी चंद्रप्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को लगभग 1 बजे मे बखड्डा मौजे में गैर मजरूवा जमीन पर बने छ घरों को जेसीबी से हटाया गया। अतिक्रमण खाली करने गई पुलिस प्रशासन की टीम को अतिक्रमण कार्यों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।