बिंदकी: कोराई मोड़ के समीप अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर से टकराया, धुंआ देख मचा हड़कंप, आग लगते-लगते बची
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-प्रयागराज हाईवे में कोराई मोड़ के समीप शुक्रवार को दिन में 2 बजे कंटेनर डिवाइडर से टकरा गया। जिसके चलते कंटेनर क्षतिग्रस्त हुआ व उसके निचले हिस्से में टायरों के बीच से धुआं निकलने लगा। कंटेनर से कूद कर चालक तथा खलासी नेअपनी जान बचाई। खुश किस्मती रही कि कंटेनर में आग नहीं लगी वरना हादसा बहुत बड़ा हो जाता।