कुलपहाड़: बेलाताल में जमीन विवाद को लेकर दंपति पर हुआ जानलेवा हमला
बेलाताल कस्बे के नयापुरा मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दंपति पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में धन्नी रैकवार और उनकी पत्नी गंगिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।