कांके: रांची के मेन रोड सहित कई इलाकों में पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान
Kanke, Ranchi | Jun 18, 2025 रांची के मेन रोड सहित कई इलाकों में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती की गई, जिसमें कई वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। ड्रंक एंड ड्राइव अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों को रोकना और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना था।