कांके: राष्ट्रीय युवा शक्ति ने की रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2025 रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की राष्ट्रीय युवा शक्ति ने मांग की है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि रातू रोड क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग और संघर्ष के बाद फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।