कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रवक्ता ने हाईकोर्ट की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का सरकार पर आरोप लगाया
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2025 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हाईकोर्ट की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की सुरक्षा के लिए पूराने हो चुके सुरक्षा उपकरणों के बदले नये उपकरणों की खरीद चार गुना अधिक कीमत पर बगैर टेंडर किया गया।