कांके: रांची के प्रतीक ऑटोमोबाइल्स महिंद्रा शोरूम में ग्राहकों का हंगामा, गाड़ी में लगाई आग
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2025 रांची स्थित प्रतीक ऑटोमोबाइल्स महिंद्रा शोरुम में ग्राहकों ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे हंगामा किया। इस दौरान अनिश्चित ग्राहकों ने गाड़ी में आग भी लगा दी। आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। शोरुम के स्टाफ ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान ग्राहकों का आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद भी गाड़ी की डिलीवरी नहीं की गई।