प्रतापगढ़: जिले में लूट, डकैती, चोरी जैसे अपराधों को अंजाम देने वाले 8 गैंगस्टर और 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
अपराध के जरिए दहशत फैलाने वाले, डकैती लूट और चोरी जैसे जघण्य वारदातों को अंजाम देने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 8 गैंगस्टर और 25000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया पितई निवासी गैंगस्टर सहबान समेत 8 गैंगस्टर और एक 25 हज़ार इनामी को गिरफ्तार किया है।