प्रतापगढ़: मझिवा गांव के मोड़ के पास विवाहिता की हत्या के मामले में सास को पुलिस ने भेजा जेल, 5 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
दफारा गांव में बीते सोमवार को गुलनाज का गला रस्सी से कस के हत्या कर देने के मामले में गुलनाज के पिता अरमान निवासी कोइरीपुर की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। हत्या में सामिल विवाहिता की सास जरीना को मझिवा गांव के मोड़ के पास से एसई अनुपम त्रिपाठी ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सास को जेल भेज दिया गया।