उचकागांव: सांखे खास में घर के बाहर खड़ी बाइक की दिनदहाड़े चोरी, प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास गांव में दरवाजे के बाहर खड़ी बाइक दिन-दहाड़े कुछ चोरों ने चोरी कर ली। घटना 25 अगस्त की संध्या की है, जब गांव के वैभव कुमार अपने दरवाजे के बाद बाइक खड़ी कर घर के अंदर गए हुए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला तो मामले में पीड़ित वैभव कुमार के आवेदन पर घटना के लगभग दो सप्ताह बाद थाने में प्राथमिकी कराई गई है।