मुरैना नगर: मुरैना टीवीएस वर्कशॉप में फ्री सर्विस को लेकर मैकेनिक से मारपीट, गाली-गलौज व हथियार से धमकी; FIR दर्ज, वीडियो वायरल
मुरैना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित श्री मोहिनी टीवीएस वर्कशॉप में फ्री सर्विस को लेकर विवाद हो गया।आरोप है कि आकाश गुर्जर ने मैकेनिक संतोष जाटव से गाली-गलौज,मारपीट और जातिसूचक अपमान किया।हथियार दिखाकर धमकाने का भी आरोप है।बचाने आए सतेन्द्र जाटव से भी मारपीट हुई।पुलिस ने आकाश के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।वर्कशॉप का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल।