बक्सर: आरा में प्रेक्षक ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की, शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए
Buxar, Buxar | May 7, 2026 बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन 2026 के तहत भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन को लेकर आरा स्थित समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेक्षक राजीव रौशन, भा.प्र.से. ने की। बैठक की शुरुआत में भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया एवं बक्सर की डीएम साहिला ने प्रेक्षक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।