गाज़ीपुर: गाजीपुर में सादात पुलिस ने 10 लोगों के खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे, लौट आई मुस्कान
गाजीपुर में खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सादात पुलिस ने अभियान चलाकर 10 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को बुलाकर सुपुर्द कर दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।