ढीमरखेड़ा: जल गंगा संवर्धन अभियान: ढीमरखेड़ा में महानदी की सफाई से जल संरक्षण का दिया संदेश
जल संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड ढीमरखेड़ा के महानदी की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ जल और जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानव जीवन विकास समिति के सचिव एवं पर्यावरणविद् श्री निर्भय सिंह के नेतृत्व में किया गया।