आमजन को राहत देते हुए डीग पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन रिकवरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के प्रभावी उपयोग से अब तक 250 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित रूप से सौंप दिए हैं। मोबाइल मिलते ही मालिकों के चेहरे खिल गए।