देेेवरिया: हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को तरकुलवा थाना क्षेत्र में नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया
Deoria, Deoria | Jul 14, 2025 थाना तरकुलवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार दोपहर एक बजे हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे विजय प्रताप यादव को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना तरकुलवा में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।