देेेवरिया: बैतालपुर में खड़ी खाली टैंकर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टल गया
Deoria, Deoria | Jul 13, 2025 गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर डिपो के पास रविवार रात 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक खड़ी खाली टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन देखते ही देखते टैंकर आग की लपटों में घिर गया।मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुच आग पर पाया काबू।