देेेवरिया: बैतालपुर में खड़ी खाली टैंकर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला, सीएफओ ने दी जानकारी
Deoria, Deoria | Jul 13, 2025 गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर डिपो के पास रविवार रात 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक खड़ी खाली टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। वहीं सूचना पर पहुंचे सीएफओ अरुण कुमार ने रविवार रात 9बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी आग़ पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।टैंकर का केबिन जल गया है कोई जनहानि नहीं हुई है।