प्रतापगढ़: मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय पर महर्षि कश्यप और निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई
मीराभवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार शाम 4 बजे महर्षि कश्यप और महाराजा निषादराज गुह्य की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी नेताओं ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन को मानवता के लिए प्रेरणादायक बताया और भगवान राम के प्रति निषादराज की अटूट भक्ति व मित्रता को याद किया।