आंवला: रामकृष्ण इंकलैव पार्ट 2 कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में किराना व्यापारी के गोदाम में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Aonla, Bareilly | May 30, 2024 आंवला नगर के एक किराना व्यापारी के मकान में बने गोदाम में संदिग्ध अवस्था में अचानक आग लग गयी। आग की लपटों को देखकर कालोनी वासियों में भगदड मच गयी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कढे परिश्रम से आग पर काबू पा लिया। करीब पांच लाख रुपए का नुक़सान होना बताया गया है।