तोकापाल: सुशासन तिहार से संवरा लालिमा का भविष्य, जनकल्याणकारी योजनाओं ने बेसहारा परिवार को दिया संबल
Tokapal, Bastar | Apr 30, 2026 छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित 'सुशासन तिहार' आज कई परिवारों के अंधेरे जीवन में उजाला भर रहा है। इसी क्रम में जिले के जनपद पंचायत तोकापाल अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पलवा (बाघनपाल) से एक सुखद तस्वीर सामने आई है।