नबीनगर: व्यवसायी नवीन कुमार अग्रवाल ने रंगदारी मांगने को लेकर नबीनगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
नबीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 शनिचर बाजार निवासी व्यवसायी नवीन कुमार अग्रवाल ने रंगदारी मांगने को लेकर नबीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें भवानोखाप निवासी राहुल कुमार और संजय यादव समेत दो अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार के दो बजे बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.