लालगंज: बरदह थाना की पुलिस टीम ने पुरानी रंजिश में जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक उमेशचंद्र यादव व मय हमराह फोर्स ने पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी रवि राजभर पुत्र सुरेंद्र उर्फ दलई राजभर को देवापुर सगरा से गुरुवार को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।