नावकोठी: महेशवारा में दो बाइकों की टक्कर में चार व्यक्ति हुए जख्मी, एक महिला की हुई मौत
थाना क्षेत्र के महेशवारा में दो बाइक के टक्कर से चार व्यक्ति जख्मी तथा एक महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को महेशवारा के ब्रह्म स्थान के निकट मोर पर का है। जहां कुशेश्वर स्थान के कैथगांवा के ललित यादव की 25 वर्षीय पत्नी काजल देवी एवं उसके पति तथा मामा धीरज यादव बाइक पर सवार होकर बेगूसराय जा रहे थे। वहीं दूसरे बाइक ने पीछे से ठोकर मारी जिससे सभी गिर गये।