नावकोठी: रजाकपुर पंचायत के चक्का ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का हुआ आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर पंचायत के चक्का ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कथावाचक आचार्य राज मिश्रा ने इस कथा वाचन के दौरान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा के श्रवण से विभिन्न प्रकार के कष्ट दूर होने एवं सभी मनोरथ सिद्ध होने की बात कही।