ठेठईटांगर: ताराबोगा में दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर, एक की मौत
ठेठईटांगर के ताराबोगा पंचायत के प्रेमनगर के पास रविवार शाम करीब चार बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचंद्र सिंह के रूप में हुई है। तीन घायलों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।