जलालाबाद: ग्राम रैपुरा में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों को प्रशासन ने पहुंचकर रोका, दो लोग हिरासत में
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव रैपुर में ढाई घाट रोड की जमीन पर गांव के ही धनपाल ने कब्जा कर लिया और उसे पर मटेरियल डालकर निर्माण करने जा रहे थे जिसकी भनक लगते ही नायाब तहसीलदार रोहित कटियार पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्होंने अवैध निर्माण करने पर कार्रवाई की और अवैध निर्माण कार्य रुकवा दिया।