इटाढ़ी: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रांसफार्मर पोल में मारी टक्कर, ₹1.79 लाख का नुकसान, चालक पर प्राथमिकी दर्ज
Itarhi, Buxar | Jul 13, 2026 धनसोई–बक्सर मुख्य सड़क पर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बिजली विभाग को करीब 1.79 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले में बिहार स्टेट पावर (साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) के कनीय विद्युत अभियंता संदीप कुमार शुक्ला ने इटाढ़ी थाने में आवेदन देकर अज्ञात चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है।