शाहबाद: बीडीओ ने दो ब्लाकों में तबादला होने के बाद ढाई करोड़ के कामों की स्वीकृति दी, डीएम ने लगाई रोक
ब्लाक शाहाबाद के बीडीओ मनवीर सिंह के पास शाहाबाद के अतिरिक्त भरखनी ब्लाक का भी चार्ज था। उन्होंने तबादला होने के बाद दोनों ब्लॉकों में लगभग ढाई करोड़ से अधिक के कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर दी। इस गड़बड़ घोटाला का खुलासा होने पर डीएम ने सभी कामों पर रोक लगा दी है, और जांच कमेटी बना दी गई।