शाहबाद: डाक बंगले में हरदोई पत्रकार एसोसिएशन शाहाबाद की बैठक संपन्न, पत्रकार हितों पर की गई चर्चा
स्थानीय डाक बंगले में हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की शाखा शाहाबाद की एक बैठक रविंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पत्रकारिता से संबंधित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त संगठन के परिचय पत्र रिनुअल को लेकर सभी पत्रकार साथियों से अपने-अपने फोटो उपलब्ध कराने की अपील की गई। और पत्रकार हितों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।