शाहबाद: बिलहैया गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी की, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मंझिला थाना क्षेत्र के जमुरा ग्राम पंचायत के मजरा बिलहैया में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।