शाहबाद: फिरोजापुर खुर्द मार्ग पर अवैध रूप से हुआ मिट्टी का खनन, खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस मौन
शाहाबाद ब्लाक अंतर्गत फिरोजापुर खुर्द मार्ग पर मिट्टी माफियाओं द्वारा बड़ी मात्रा में मिट्टी का खनन किया गया।खनन का काम खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की मिली भगत से होता रहा। अब नरहाई गांव के पश्चिम की ओर मिट्टी माफिया मिट्टी का खनन करके सरकारी राजस्व को चूना लगा रहे हैं। सभी विभाग कुंभकरण की नींद सो रहे हैं।