बदलापुर: उमरीखुर्द गांव में 700 मीटर लंबी सीसी रोड का विधायक ने किया औचक निरीक्षण
बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा उमरी खुर्द में मुख्य मार्ग से निषाद बस्ती होते हुए नाला तक बन रही 700 मीटर लंबी सीसी रोड का मंगलवार को बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। जिसके दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निषाद बस्ती में लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो