बरवाला: जिला परिषद सदस्य ने मंत्री से इलाके की समस्याओं पर चर्चा की, ककराली में जानकारी दी
पंचकूला जिला परिषद के कई सदस्यों ने हरियाणा सरकार में मंत्री श्रुति चौधरी से मिलकर अपने-अपने इलाके की समस्याएं रखी। जिला परिषद सदस्य एवं जिला संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा, बहादुर राणा ककराली, वार्ड-3 से पार्षद प्रतिनिधि गुरचरण अंबका, वार्ड-1 से जिला परिषद सदस्य मंदीप सिंह के साथ जल संसाधन एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी से उनके चंडीगढ़ आवास पर मिले।