बरवाला: पंचकूला के पीएनबी बैंक से 80 लाख की धोखाधड़ी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी
मशीनरी टूल खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी कर पीएनबी बैंक से 80 लाख का लोन लेने वाले चौथे आरोपी ललित कुमार अग्रवाल को जांच टीम ने सोनीपत कुंडली गांव से गिरफ्तार किया है। सेक्टर-15 पीएनबी के ब्रांच मैनेजर प्रवीन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।