बरवाला: समलेहड़ी गांव में अज्ञात व्यक्ति ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े, सरपंच की फोटो क्षतिग्रस्त
शनिवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर रानी खण्ड की ग्राम पंचायत समलेहड़ी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा सरकारी स्कूल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने ओर नवनिर्मित स्वागत द्वारा पर लगी सरपंच की फोटो को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रात के समय में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।