बरवाला: छोटा त्रिलोकपुर के शारदा माता मंदिर से घर लौट रहे युवक पर हमला, अस्पताल में भर्ती
छोटा त्रिलोकपुर स्थित शारदा माता मंदिर से माथा टेककर घर वापिस जा रहे युवक पर कुछ युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, आजाद शर्मा पुत्र सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को वह छोटा त्रिलोकपुर स्थित मंदिर से माथा टेककर अपनी मोटरसाइकिल पर वापिस घर लौट रहा था। जब वह करीब 3:30 बजे स्वामी लक्ष्यानंद के आश्रम से 100 मीटर दूरी पर पहुँचा