चूरू: चूरू की छह पंचायत समितियों की 231 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू, 6.40 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
Churu, Churu | Nov 14, 2026 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत शनिवार सुबह 7 बजे से जिले की छह पंचायत समितियों की 231 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। जिले के 696 मतदान केंद्रों पर कुल 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चौथे चरण में सुजानगढ़