लालगंज: हलिया बाजार निवासी 66 वर्षीय किसान की जहरीले जंतु के डसने से हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा
हलिया बाजार निवासी 66वर्षीय किसान छोटक कोल पुत्र मिरई उर्फ गिरई की खेत पर काम करने के दौरान किसी जहरीले जन्तु के डसने से सोमवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे मौत हो गई। सूचना मिलने परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार छोटक कोल खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले जंतु ने डस लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।