मंडला: इंदौर-नैनपुर पेंचवैली एक्सप्रेस पहली बार 18 कोच के साथ पहुंची मंडला फोर्ट
Mandla, Mandla | Jun 29, 2026 यात्रियों के लिए राहत भरी खबर के बीच इंदौर-नैनपुर पेंचवैली एक्सप्रेस अब 18 कोच के साथ संचालित होने लगी है। इंदौर से रवाना हुई ट्रेन संख्या 19343 इंदौर-नैनपुर पेंचवैली एक्सप्रेस 29 जून पहली बार 18 कोच के साथ नैनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। नैनपुर पहुंचने के बाद ट्रेन का खाली रेक शाम 6 बजे तक के लिए मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन पर पार्क किया गया।