भोरे: भोपतपुरा चार मोहानी के पास वाहन जांच में 45 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत भोपतपुरा चार मोहनी के पास रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 45 लीटर देसी शराब को बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के गोला बाजार निवासी जितेंद्र गोंड के रूप में की गई है। पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है।आगे की कार्रवाई कर रही है।