भोरे: भोरे थाना क्षेत्र में SDPO ने की पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे SDPO आनंद मोहन गुप्ता ने पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद भोरे थाना में पहुंचे और ओडी चेकिंग की। ओडी पंजी की जांच करने के बाद कई निर्देश दिए।